हरियाणा में आया राजनैतिक भूचाल ,मनोहर की जगह अब नायब सिंह होंगे नए सीएम ,आया बड़ा अपडेट। आखिर क्या और क्यों ,कैसे

हरियाणा में आया राजनैतिक भूचाल ,मनोहर की जगह अब नायब सिंह होंगे नए सीएम ,आया बड़ा अपडेट। आखिर क्या और क्यों ,कैसे

हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूट गया है। मंगलवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं जो दोपहर होते होते एक सियासी भूचाल में बदल गई। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। जानें सभी अपडेट…
अनिल विज बैठक छोड़कर निकले
अनिल विज बैठक छोड़कर प्राइवेट गाड़ी से निकल गए हैं। 
गठबंधन तोड़ने पर दीपेंद्र हुड्डा का बयान
गठबंधन टूटने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज की घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था। मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि भाजपा-जजपा में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है। और इस बार भाजपा के इशारे पर जजपा और इनेलो वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आएंगे।

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम
नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।


 

SANATAN OTT - Enhanced Footer