बड़ी खबर : धर्मनगरी हरिद्वार में शांतिपूर्वक अता हुई ईद की नमाज़ ,अमन -चैन की दुआ के बीच भाईचारे का सन्देश ,डीएम / एसएसपी हरिद्वार ने दी हिदायतों के साथ शुभकामनाएं। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर सुने क्या कहा एसएसपी ने

बड़ी खबर : धर्मनगरी हरिद्वार में शांतिपूर्वक अता हुई ईद की नमाज़ ,अमन -चैन की दुआ के बीच भाईचारे का सन्देश ,डीएम / एसएसपी हरिद्वार ने दी हिदायतों के साथ शुभकामनाएं। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर सुने क्या कहा एसएसपी ने


( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
 हरिद्वार । धर्मनगरी  हरिद्वार   में ईद-उल-फितर के मौके पर शाही ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। सुबह से ही नमाजियों की भीड़ ईदगाह की ओर उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अमन-चैन की दुआ, भाईचारे का संदेश
शाही ईदगाह में नमाज के बाद शहर काजी ने सभी को शिक्षित बनने, गुनाहों से दूर रहने और आपसी भाईचारा बढ़ाने की नसीहत दी। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का भी संदेश दिया।
इस दौरान मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआ कराई गई साथ ही अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए शांति की अपील की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
ईद के मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। ईदगाह पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
बच्चों में दिखा खास उत्साह
नमाज के बाद बच्चों ने बाहर निकलकर खिलौनों की खरीदारी की और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बड़ों ने भी बच्चों को ईदी देकर खुशियों में शामिल किया।
शहर में दिखी ईद की रौनक
ईद के अवसर पर पूरे शहर में रौनक देखने को मिली। बाजारों में लोगों की भारी भीड़ रही और हर तरफ त्योहार की खुशियां नजर आईं।

एसएसपी हरिद्वार ने शांतिपूर्वक ईद मानाने को लेकर लोगो से अपील करते हुए कड़ा सन्देश भी दिया। आखिर क्या कहा एसएसपी हरिद्वार ने ,आप खुद सुन ले ? 


SANATAN OTT - Enhanced Footer