मौसम अपडेट : राजधानी दून सहित राज्य के सात जिलों में बारिश की चेतावनी के बीच तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट।

मौसम अपडेट : राजधानी दून सहित राज्य के सात जिलों में बारिश की चेतावनी के बीच तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट।

देहरादून। उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकतर हिस्सों में आज (बृहस्पतिवार) भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

<img src="https://news1hindustan.com/wp-content/uploads/2025/06/Screenshot_2025-06-05-09-47-19-940_cn.wps_.xiaomi.abroad.lite_-1024x852.jpg">

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश व तेज हवाओं के चलने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व दस जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

SANATAN OTT - Enhanced Footer